नशे के सौदागरों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की एक और बड़ी कामयाबी
नशे के सौदागरों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस ने की एक और बड़ी कामयाबी हासिल ।
———————————–

बेरीनाग पुलिस ने किलो 631 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चरस परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकिल को किया सीज . पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, सुखबीर सिंह के आदेशानुसार, राजन सिंह रौतेला, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में, नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के तहत, अवैध रूप से चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्रवाई किये जाने के क्रम में दिनाँक- 09.02.2021 को थानाध्यक्ष बेरीनाग सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकोड़ी- कोटमन्या के बीच भटीना मोड़ के पास चैकिंग के दौरान कोटमन्या से चौकोड़ी की ओर आ रही मोटरसाईकिल संख्या- UK06P-2034 को रोककर चैक किया गया, जिसमें दो व्यक्ति क्रमश पुष्कर सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी – ग्राम – बाछम, पो0ऑ0 – खाती, थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र – 41 वर्ष एवं 2. पुष्कर सिंह पुत्र कुँवर सिंह, निवासी – तल्ला जोशी खोला जिला सैनिक कल्याण अल्मोड़ा, मूल पता – ग्राम – बाछम पो0ऑ0 – खाती, थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र – 48 वर्ष,* सवार थे, जिनके कब्जे से क्रमश:- 1 किलो 110 ग्राम व 1 किलो 521 ग्राम, कुल – 02 किलो 631 ग्राम चरस बरामद हुई, जिस पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बरामदा माल सहित थाना बेरीनाग लाया गया तथा उनके विरुद्ध FIR NO – 05/2021 धारा- 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । मोटर साईकिल उपरोक्त को सीज किया गया । ने टीम में शामिल पुलिस को उत्साह वर्धन हेतु नगद पुरूस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, एवं नशे के विरुद्ध लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा । गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे मनोज सिंह धौनी – चौकी प्रभारी चौकोड़ी, संजीव यादव, कैलाश मुरारी ।

