ब्राह्मण सभा शाखा रुड़की की कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित

रूड़की। ब्राह्मण सभा शाखा रुड़की की कार्यकारिणी की एक बैठक पंचायती धर्मशाला मेन बाजार रुड़की में आयोजित की गई। इस बैठक में जनपदीय ब्राह्मण सभा शाखा रुड़की की तिथि पर्व दर्शिका के प्रकाशन के संदर्भ में चर्चा की गई। इस बैठक में जनपदीय ब्राह्मण सभा शाखा रुड़की द्वारा आयोजित किए जाने वाले ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन को 18 अप्रैल 2021 को ऑनलाइन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।

