बढती महंगाई के खिलाफ काग्रेस कार्यकत्ताओ ने सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया।
बढती महंगाई के खिलाफ काग्रेस कार्यकत्ताओ ने सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल।
———
बेरीनाग। के पुरानाथल मे लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुदधवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया । पूर्व विधायक नारायण राम की अगुवाई में सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओ ने पुरानाथल में एकत्रित हुए। इस दौरान जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। नारायण राम ने कहा कि सरकार आम जरूरत की सभी पेट्रोल,डीजल रसोई गैस महंगा कर आम लोगो को परेशान कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने चिंता जताई कि केंद्र और प्रदेश सरकार गैस,पेट्रोल महंगाई पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। कहा कि कई बार सरकार को ज्ञापन प्रेषित भी किया जा चुका है लेकिन महंगाई पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। चिंता जताई महंगाई की वजह से आमजन का जीवन व्यापन करना मुश्किल हो गया है। मौके पर नारायण राम आर्या,रेखा भण्डारी,दीपक नेवलिया,सोहन सिह डाँगी,केशर सिह डाँगी,बाली डाँगी,कुन्दन सिह डाँगी,आदि कई लोग मौजूद रहे।

