berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढबेरीनागराज्य

13 करोड़ की लागत से बन रही पेयजल योजना के बाद भी प्यासे है उडियारी गांव के ग्रामीण

13 करोड़ की लागत से बन रही पेयजल योजना के बाद भी प्यासे है उडियारी गांव के ग्रामीण।
——————

न्‍यूज हाेम लाइव नेटवर्क

बेरीनाग के उडियारी, चौकोडी के लिए बरड गाड से चौकोडी पेयजल पंपिंग योजना विगत 4 वर्षों से पूर्ण नही होने के कारण उडियारी और उसके आसपास के गाँव पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। चौकोडी ,उडियारी, न्यू बस्ती तमक्यारौडा, कभरानी, ओलीचौरा, लटवानी क्षेत्र की जनता गर्मी के मौसम में पानी के लिए नौले, धारौ पर आश्रित हैं इस बार लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण नौले,धारे भी सूख गए हैं। उडियारी के ग्रामीणों को 3 किलोमीटर दूर खड़ी चढ़ाई में पानी ढोकर लाना पड़ रहा है ।ग्राम प्रधान दीपा मेहरा ने बताया कि रोड साइड के लोग जैसे तैसे वाहनों में पानी ढोकर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं और गांव में जहां पर रोड नहीं है वह लोग 3 किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं जिनमें उनका पूरा दिन बर्बाद हो रहा है और गांव के लिए जो योजना बनायी जा रही है उसका कार्य बहुत ही धीरे चल रहा है इस बार दिसंबर के महीने से ही ग्रामीणों को पेयजल की समक्षा का सामना करना पड रहा है।उन्होनें सरकार से मांग की है कि चौकोडी ,उडियारी क्षेत्र के लिए बन रही चौकोडी पेयजल पंपिंग योजना को शीघ्र ही पूरा करने के साथ ही लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाई जाय उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आगामी चुनाव में ग्रामीण वोट नहीं डालेंगे ।

उधर जल निगम के अधिशासी अभियंता अनूप पांडे ने बताया कि योजना में कार्य लगभग पूरा हो चुका है बिजली की लाइन पम्प लगना बाकी है ,माह के अंत तक योजना सुचारू कर दी जाएगी।

Share This News