कोरोना काल में संकटमोचन बने पूर्व पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी की एक अनोखी पहल
कोरोना काल में संकटमोचन बने पूर्व पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी एक अनोखी पहल

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी
पिथौरागढ ,कनालीछीना। वैश्विक महामारी कोरोना को मध्नजर जनपद पिथौरागढ के कनालीछीना विधानसभा डीडीहाट निवासी प्रमुख समाजसेवी ने महामारी को देखते हुऐ आमजन की समस्या को देखते हुऐ स्वंम की और विधानसभा डीडीहाट, कनालीछीना, व मूनाकोट में स्वप्रयासों से जीवनदायिनी निशुल्क ऐबुलेंस की सुविधा मुहैया कराने की अनोखी पहल कर दी,
आपको बता दें कि समाजसेवी भंडारी को क्षेत्रीय जनता द्वारा प्रमुख समस्या के तौर पर बताया गया कि दूरस्थ क्षेत्र एंव सीमांत विधानसभा डीडीहाट में बतौर सरकार की और से ऐबुलेंस तो है, लेकिन सीमित मात्रा में, आज की महामारी को ध्यान में रखते हुए यह इतने बडे क्षेत्र में सुचारू रुप से कार्य करने में असमर्थ है क्योंकि दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण वाहन में अनेक प्रकार की समस्या आ सकती है,जिसके लिए मरीज को सुविधा मिलने में दिक्कत का सामना करना पढ सकता है,
जिसके चलते भंडारी ने 24 घंटे ऐबुलेंस सेवा देने का वादा किया है,
डीडीहाट विधानसभा की जनता ने सराहना की भंडारी ने बताया कि उनके द्वारा सेवा में समर्पित ऐबुलेंस की सेवा विधानसभा के हर जरूरतमंद को मिलेगी जिसका कोई शुल्क नही रखा गया है,


