FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत आज गणाई मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

गणाई गंगोली।राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत आज गणाई मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी के रूप में इस अभियान के जिला संयोजक श्री दीपक कार्की जी उपस्थित रहे। हर बूथ पर दो स्वयंसेवक पार्टी द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष कैलाश पन्त जी,ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना गंगोला जी,विधानसभा विस्तारक करन पाठक जी,गणाई मण्डल के स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के संयोजक गोविंद पन्त जी,महिला सदस्य के रूप में प्रधान कूना प्रीति वर्मा जी,सहित हर बूथ के दो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान संचालन महामंत्री जेपी चन्याल जी ने किया।

Share This News