बेरीनाग।राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय को अटल उत्कृष्ट विद्यालय में विलय करने के विरोध में ज्ञापन सौपा ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
बेरीनाग राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय को अटल उत्कृष्ट विद्यालय में विलय करने के विरोध में आज अभिभावको ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा । ज्ञापन मे कहा गया है कि राज्य में कुल 4 राजकीय इण्टर कालेजों में राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय संचालित करने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी थी । जिसमे एक विद्यालय बेरीनाग में भी संचालित किया गया था। लेकिन वर्तमान में राजीव गाँधी अभिनव विद्यालय बेरीनाग का समायोजन अटल उत्कृष्ट विद्यालय में किया जा रहा है जिसका समस्त अभिभावको ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा । इस मौके पर अभिभावको ने कहा कि अगर अभिनव विद्यालय का समायोजन किया जाता है तो सरकार के खिलाफ उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होगे। कहा सितम्बर माह बीत जाने के बाद भी कक्षा 6 में अभी तक प्रवेश नहीं हो पाया है जिससे अभिभावकों एवं स्थानीय जनता में रोष है। विद्यालय को आवासीय का दर्जा प्राप्त है किन्तु 6 वर्ष समाप्ति के पश्चात भी छात्रावास की सुविधा नहीं हो पायी है जिस कारण विद्यार्थी प्रवेश लेने पर भी अन्य विद्यालयों में जाने पर मजबूर है । वर्तमान में विद्यालय में 5 कक्षाएं संचालित हो रही हैं किन्तु विद्यालय में अध्यापकों एवं कर्मचारियों की भारी कमी है जिससे विद्यालय संचालन में दिक्कत आ रही है। 6 वर्ष उपरान्त भी विद्यालय के पास अपना कोई भवन एद कीडा परिसर नहीं है जिस कारण विद्यालय में प्रयोगशाला एवं संसाधना की व्यवस्था भी नहीं हो पाती है। विद्यालय में वर्ष 2015 से शिक्षक एवं शिक्षिकाएं कार्यरत है जो नियत मानदेय पर कार्य कर रहे है और इतने समय से अपनी नियमित सेवाएं दे रहे हैं । ये सभी शिक्षक शिक्षिकाएं प्रतिदिन विद्यालय को नियमित रूप से चलाने में ही व्यस्त रहते हैं जिस कारण इन पर अत्यधिक कार्यभार है इन सभी को नियमित कर इनके भविष्य को सुरक्षा प्रदान की जाए । ज्ञापन देने वालो में बबीता कार्की, सूनिता देवी,मीना पंत, हेमा देवी,हेम चन्द्र, कुन्दन लाल,पुष्कर राम, भगवान राम,देव राम, अशोक कुमार,मनीष कुमार, मेहन राम आदि कई लोग मौजूद रहे।नारायण राम आदि कई लोग मौजूद रहे।

