Newsछत्तीसगढ़

खबरें फटाफट:-

छत्तीसगढ़  न्यूज लाइव संवाददाता,मुकेश भारती :-

✅ बालको संयंत्र के गेट क्रमांक 1 से एल्युमिनियम लेकर कलकत्ता के लिए रवाना हुई दो ट्रक गायब.
✅ ग्राम पंचायत श्यांग में निर्मित भारत भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता एवं लापरवाही की शिकायत जांच में सही मिली, कलेक्टर ने जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ को उक्त कार्य का शीघ्र सुधार,पूर्ण कराने के दिए निर्देश. मामले में आरईएस के एसडीओ एच एन सिंह पर जल्द हो सकती है कार्रवाई.
✅ उरगा में आम तोड़ते समय पेड़ के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो बालक झुलसे, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल.
✅ ढेंगुरनाला में रेत और राखड़ खनन माफियाओ ने खुदाई के दौरान मठ को किया क्षतिग्रस्त, युवा मानिकपुरी समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की.
✅ संसद ठप किए जाने के विरोध में देश भर के भाजपा सांसदों ने रखा एकदिवसीय उपवास. सुभाष चौक निहारिका में सांसद डॉ. बंशीलाल महतो भी समर्थकों के साथ उपवास में बैठे रहे.
✅ नगर निगम के वार्ड क्र. 51 केंदईखार में 36 लाख 17 हजार रूपये की लागत से होने वाले सड़क डामरीकरण कार्य का महापौर रेणु अग्रवाल ने किया भूमिपूजन.
✅ साहू कल्याण समिति खरमोरा द्वारा माँ कर्मा जयंती के मद्देनजर आयोजित कार्यक्रम में विधायक जय सिंह अग्रवाल हुए शामिल.
✅ बेमौसम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, लोगो को तेज गर्मी से मिली निजात, बिजली की आंख मिचौली से परेशान रहे लोग.
✅ पीएम आवास योजना के तहत अपने खर्च पर मकान बनाने के बाद किश्त की राशि के लिए भटक रहा हितग्राही.
✅ उरगा व दर्री पुलिस ने दो अवैध शराब विक्रेताओं पर की कार्यवाही.
✅ लेमरू अंतर्गत कनसेरा जंगल में लापता युवक की मिली लाश. जांच में जुटी पुलिस.
✅ कटघोरा: लालधार में निर्माणाधीन पुलिया के कार्य में लगे मजदूर की दुर्घटना में हुई मौत के मामले में साईडिंग इंचार्ज पर जुर्म दर्ज.
✅ बांकीमोंगरा,दर्री,बालको थाना क्षेत्रों में घटित मारपीट के मामलों में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज.
✅ पाली परियोजना के 65 आंगनबाड़ी केन्द्रो को एलपीजी कनेक्शन किये गए वितरित.
✅ ग्राम स्वराज्य अभियान 14 अप्रैल से पांच मई तक, कार्यशाला, परिचर्चा का आयोजन, रैली, मानव श्रृंखला,योजनाओं से संबंधित रथ भ्रमण सहित प्रतियोगिता का होगा आयोजन.
✅ शासकीय तालाबों को दस वर्षीय पट्टे पर प्रदान करने के जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश.
✅ लंबित विद्युत देयकों में शामिल अधिभार की राशि में छूट हेतु प्रोत्साहन योजना 22 अप्रैल को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में होगी लागू.
✅ आईटीआई रामपुर बस्ती वार्ड क्रमांक 33 में जूनियर टूर्नामेंट क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता 15 सेl

Share This News