berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में विश्व तंबाकू दिवस मनाया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में विश्व तंबाकू दिवस मनाया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

तम्बाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम

बेरीनाग, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू सेवन से नुकसान पर वाद-विवाद एवं तंबाकू से पर्यावरण को नुकसान शीर्षक पर चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 60 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने तंबाकू सेवन के नुकसान व उसे प्रतिबंधित करने हेतु सुझाव दिये। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सी डी सूंठा ने महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं, कर्मचारियों एवं शिक्षकों से अपील की कि सभी लोग इस मुहिम में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें। इस अवसर पर समस्त छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण सुरक्षा विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम 2022 ” पर्यावरण सुरक्षा” पर गहन परिचर्चा में प्रतिभाग
किया। इस अवसर पर तंबाकू निषेध हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एंटी ड्रग क्लब के संयोजक डॉ एम एस कुटियाल ने अपने विचार व्यक्त किए तथा सभी छात्र छात्राओं को उससे होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया तथा सह संयोजक डॉ योगेश चंद्र जोशी ने छात्र छात्राओं को धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार पुर्वक बताया। कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण के दौरान निम्नलिखित शिक्षक एवं कर्मचारी डॉ पवन, डॉ धीरज खाती, डॉ प्रकाश मठपाल, डॉ एल डी मिश्रा, डॉ बी एस बिष्ट, डॉ ममता जोशी, श्री नवीन पन्त, श्री गोविंद जन्गपांगी तथा किरण, आफरीन,काजल, प्रियंका, चांदनी, रश्मी, कमलेश कुमार, सैलू टम्टा, विनोद मेहरा एवं अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Share This News