एसडीएम एसएस राणा ने पंजीकृत शराब की दुकान में छापेमारी की।

न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:–
एसडीएम एसएस राणा ने पंजीकृत शराब की दुकान में छापेमारी की। वहां एक बोतल में प्रिंट रेट से 75 से 100 रुपये अधिक लिए जा रहे थे। एसडीएम ने सेल्समैन को अधिक दाम वसूलते हुए रंगेहाथ पकड़ा। उन्होंने जुर्माना लगाने की संस्तुति की है। एकाएक छापेमारी से पंजीकृत शराब की दुकानों में खलबली मच गई।
एसडीएम राणा ने बताया कि लंबे समय से शराब के प्रिंट रेट से अधिक रुपये लेने की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि बरमुडा शराब की एक बोतल 465 रुपये की थी। सेल्समैन ने 520 रुपये उनके सामने ग्राहक से वसूल लिए। उन्होंने बताया कि सेल्समैन 100 रुपये तक अधिक दाम वसूल रहे हैं। इसके अलावा दुकान में स्टॉक रजिस्टर नहीं था। ग्राहकों को बिल नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने दुकानदार को सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राहकों से प्रिंट रेट से अधिक कतई नहीं लिए जाएं। ग्राहकों को बिल दिया जाए और स्टॉक रजिस्टर रोज अपडेट किया जाए। उन्होंने दुकान पर जुर्माना लगाने की संस्तुति की। एसडीएम ने देशी शराब की दुकान का भी निरीक्षण किया। वहां भी एक बोतल में पांच रुपये अधिक लिए जा रहे थे।

