Newsउत्तर प्रदेश

उप संभागीय परिवहन विभाग की अव्यवस्था से जरूरतमंदो में हाय तौबा

———————

 न्यूज लाइव ब्यूरो अभिषेक कुमार गौड:-

🔷कार्यालय से लेकर सड़क तक चल रहा अवैध धनउगाही का खेल
🔷दलाल व एआरटीओ के सगे सम्बंधियों से परेशान लोगों मंे आक्रोश
अंबेडकरनगर। सरकार द्वारा विभागों में व्यवस्था दुरूस्त व पारदर्शी करने के लिए जितने ही कदम उठाये जा रहे है उतनी ही समस्याओं का सामने जरूरतमंदो को करना पड़ रहा है। इसका फायदा अफसर व उनके मातहत कर्मचारी उठा रहे है जो तरह-तरह की समस्या बताकर आज और कल लोेगों को दौड़ाते है। इससे मजबूर होकर अपने कार्यो को निपटाने में ऐन-केन प्रकारेण का सहारा लोग लेने को विवश हो जाया करते है। यही से सौदेबाजी की स्थित शुरू हो जाती है। ऐसे ही मामले में उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय काफी अव्वल हो चुका है जिसकी चर्चा सड़क व गांव तक हो रही है।
ज्ञात हो कि जनमानस की समस्याओं के निदान व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने जैसा मुद्दा भाजपा के लिए वरदान साबित हुआ। पिछले लोस चुनाव से पार्टी को सफलता मिलने शुरू हुये और वर्तमान में देश के ज्यादातर प्रदेशों मंे परचम लहराने लगा लेकिन जो उम्मीदंे जनता में जगी थी उस पर पानी फिरता नजर आ रहा है। हालाकि अपने किये वायदे पर सरकार द्वारा तरह-तरह के पारदर्शी व्यवस्था में कदम उठाये जा रहे है किन्तु विभागों के बेलगाम अफसर किसी भी दशा में अपनी आदत में सुधार लाना मुनासिफ नहीं समझ रहे है। सूबे के इस जिले के उप संभागीय परिवहन विभाग को लिया जाय तो कार्यालय से लेकर सड़क तक जरूरतमंदोें में हाय तौबा मची है। विभिन्न कार्यो से लोग कार्यालय जाते है लेकिन वहां पहुॅचते ही उनसे हाकिम की मुलाकात नहीं होती। दर्जनों दलाल यह कहते उनकेे पीछे लग जाते है कि क्या काम है? लाइयें करवा दिया जायेगा। फीस व रकम पूछने पर निर्धारित से कई गुना जरूरतमंदों को बताये जाते हैं। यह अव्यस्था एआरटीओ केएन सिंह के पदभार ग्रहण के पश्चात् बढ़ना जाना बताया जा रहा है। बुधवार को मामला उस समय सामने आ गया जब संवाददाता को बराबर मिलती शिकायातों के बाद अचानक कार्यालय पहुॅचा तो यहां वास्तविकता उजागर हो गयी। एआरटीओ गायब थे, लाइसेंस पटल पर दर्जनों जरूरतमंद खड़े थे, आपरेटर द्वारा कम्प्यूटर में फीडिंग का कार्य किया जा रहा था। फाइल लिये लोग मेरा कर दीजिए, आवेदन आॅनलाइन व शुल्क जमा किये है, नहीं तो कल 50 रूपये अतिरिक्त भरने पड़ेगे। इसे लेकर आपस में लोग तर्क-वितर्क करते रहे। सम्बंधित आपरेटर व लिपिक सभी को यह बता रहा था कि किसी भी दशा में संभव नहीं होगा, जाइए दूसरे दिन आना। इसके बारे में पटल लिपिक से जब सवाल किया गया तो यह कह बैठा कि साहब के जितने कार्य निपटाने के निर्देश है, उसी के अनुरूप काम किया जा रहा है। कब आयेंगे पर बताया कि 4 बजे के बाद ही कार्यालय में बैठते है। इसी बीच वाहनों के टैक्स, रजिस्ट्रेशन, बिक्री के पश्चात् नाम परिवर्तन के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहे लोग अपने भड़ास निकालने लगे। क्रमवार यह जाना गया कि किन-किन क्षेत्रों के लोग परेशान होकर घूम रहे है तो उनमें अकबरपुर, टाण्डा सहित अन्य क्षेत्रों के निकले जिनकी संख्या दर्जनों थी, सभी खरी खोटी एआरटीओ के प्रति सुनाने लगे, कोई भ्रष्टाचारी तो कोई सरकार की जड़ में गरम पानी डालने का आरोप लगाया। भाजपा युवा नेता कुलदीप सिंह दिखाई पड़े उन्हे भी परिवार के किसी सदस्य का स्थाई व अस्थाई बनवाने थे जिसके लिए उन्होने बताया कि ऐसा एआरटीओ कभी नहीं जिले में तैनात हुआ जो कार्यालय अवधि में बिलुप्त व बंद के समय उपस्थित होता रहा। उन्होने कहा कि इसका मुख्य कारण विभिन्न पटलों से एकत्रित कागजात पर हस्तक्षर करने में लिपिकों से दिन भर की अवैध वसूली ही रकम का बन्दर बाट करना है। कहा कि सीएम योगी व पीएम मोदी भ्रष्टाचार समाप्त कर जनता को बेहतर सुविधा देने की फिराक में है लेकिन एआरटीओ चुनौती देने को अमादा है जिस दिन लखनऊ गया विभाग के मंत्री, सीएम व प्रदेश नेतृत्व में इसके कारनामें को अवगत करायेगे। किसी भी दशा में यह कृत्य बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
🔷सरकार की आय को नुकसान पहुॅचे रहे एआरटीओ
उक्त एआरटीओ की तैनाती के पश्चात् जहां इस जिले से डग्गामार प्राइवेट बसे दो से तीन दर्जन लखनऊ तक फर्राटा भर रही थी। वर्तमान में उनकी संख्या 105 पहुॅच गयी है जो टाण्डा-माया व पुराना तहसील तिराहा अकबरपुर से होकर राजधानी तक बकायदा हर 10 मिनट के अन्तराल में राजमार्ग पर सवारियां ढो रही है। इन्ही मार्गो से होकर गोण्डा, आजमगढ़, अम्बेडकर, अकबरपुर, वाराणसी, सुल्तानपुर, मऊ, गाजीपुर समेत अन्य डिपों की बसों आवागमन है किन्तु प्राइवेट डग्गामार बसों के सापेक्ष उन्हे सवारियां नहीं मिल पा रही है। 10 से 15 यात्री लेकर रोडवेज के चालक व परिचालक बसों को दौड़ा रहे है जब कि राजमार्ग से प्राइवेट बसों के परमिट दिये जाने का प्राविधान नहीं है फिर भी एआरटीओ सरकारी आय को नजरन्दाज करते हुये उनके खिलाफ ठोस कार्यवाही नहीं कर रहे है जिसके पीछे माहवारी तय होना जनमानस में चर्चा का विषय बना है।
🔷यह बोले परिवहन अधिकारी कैलाशनाथ सिंह
इस सम्बंध में उप संभागीय परिवहन अधिकारी कैलाश नाथ सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए सम्पर्क किया गया, कई बार मोबाइल पर काल जाने के बाद रिसीब किया। कार्यालय में कब रहते है पर बताया कि काम क्या है? कार्यालय में तमाम दलाल व पटलों के लिपिकों द्वारा अव्यवस्था पर कुछ सुनने के बजाय फोन काट दिये। बार-बार प्रयास के बावजूद नहीं उठाये। घण्टे भर बाद पुनः यह जानने के लिए पुराने तहसील तिराहे पर यूपी-45 टी 5543 व यूपी-45 टी 6250 प्राइवेट बस सवारी भर रही है, को जैसे ही उन्होने सुना यह कहकर पीछा छुड़ा लिया कि मुझे नहीं मालूम। जब कि स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन भर तो ऐसी बसे सवारियां भरती रहती है। नागरिक पुलिस से लेकर टैªफिक व एआरटीओ साहब जानते है किसी से छिपा नहीं है। सभी की इन बस मालिकों व चालकों से सांठ-गाठ है।

Share This News