Newspithoragarh

तीन दिवसीय थल पौरणाणिक मेला महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन

न्यूज लाइव के लिए अर्जुन रावत की रिर्पोट:–

थल। तीन दिवसीय थल पौरणाणिक मेला महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हो गया है। वैशाखी पर्व से लगने वाले इस मेले का आज भी ऐतिहासिक और पौरणाकि महत्व है।
महोत्सव के कार्यक्रमों का समापन ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी ने किया। और कहा कि थल का मेला आज पूरे देश में विख्यात है इस मेले को महोत्सव का रूप देने के लिए युवाओं के द्वारा किये गये प्रयास की सराहना की और कहा कि महोत्सव को अपने स्तर से मदद दी जायेगी।
महोत्सव में स्थानीय लोक कलाकार पप्पू कार्की ने देवी भगवती मैया कोटगाड़ी की दैवी मैया और पारा भीड़ की बंसती छोरी की जोरदार प्रस्तुति से महोत्सव में चारचांद लगा दिये।जितेन्द्र तोम्कयाल,पुष्कर मेहरा,दीपा पांडे,पुष्पा कोंरगा,संदीप लोहिया, नवराज भैसोड़ा, सहित आदि कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। मां नैना ग्रुप खटीमा के कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
थल रामगंगा नदी में कुमाऊ मंडल विकास निगम के द्वारा रिवर राफ्टिंग का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय युवाओं ने बढ़चडकर प्रतिभाग किया।इससे पूर्व मेले महोत्सव का उद्घाटन डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल ने किया था। सरकार से मदद दिलाने की बात कही थी।
रामलीला कमेटी उठाया महोत्सव करने का बीड़ा
थल मेले का आयोजन पिछले वर्षो से जिला पंचायत पिथौरागढ़ के द्वारा किया जाता था। लेकिन वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने थल मेले का राजकीय मेला धोषित किये जाने के बाद इस वर्ष मेला कराने से जिला पंचायत ने मना कर दिया। जिसको देखते हुए पिछले एक दशक से रामलीला करा रही टीम ने महोत्सव कराने का निर्णय युवाओं ने पिछले वर्ष से भी भव्य रूप देकर महोत्सव का आयोजन कर दिया।रामलीला कमेटी के इस आयोजन के सराहना की जा रही है।

Share This News