FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppदिल्ली

NDA के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट होंगे जगदीप धनखड़, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ऐलान।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

नई दिल्ली भाजपा एनडीए गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पार्टी ने नाम का खुलासा करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ होंगे। इससे पहले दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे। इसी बैठक में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के नाम पर मुहर लगाई गई।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

Share This News