FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

अस्कोट में 06 नवम्बर से होगा मल्लिकार्जुन महोत्सव।

एनएचएल नेटवर्क के लिए  महेश पाल की रिर्पोट।

प्रतिवर्ष मार्गशीर्ष की बैकुण्ठ चतुर्दशी से शुरु होने वाला मल्लिकार्जुन महोत्सव 06 नवम्बर से शुरु हो कर10 नवम्बर तक चलेगा। आदिकाल से बैकुण्ठ चतुर्दशी को भारत नेपाल सहित क्षेत्र से देव डांगरो के डोले मन्दिर पहुंचते है और रात्रि जागरण कर शिव अराधना होती है।इसी दिन मल्लिकार्जुन मन्दिर मे मेला लगता था जो अब महोत्सव का रुप ले चुका है जिसका विधिवत शुभारम्भ आज भी पाल राजवंश की तरफ से किया जाता है।भगवान मल्लिकार्जुन राजपरिवार के ईष्ट माने जाते हैं इसलिऐ सर्वमान्य देव मल्लिकार्जुन की पूजा पाठ व अन्य धार्मिक अनुष्ठान राज परिवार के हाथो ही सम्पन्न होता आया है वर्तमान मे इस प्रथा को 108वें कुवंर भानुराज पाल द्वारा वहन किया जाता है।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पाल ने बताया कि इस बार के कार्यक्रम तय किये गये जिसमे 06 नवम्बर की सुबह कलश यात्रा गौरी काली के संगम से जल लेकर मल्लिकार्जुन मन्दिर पहुंचेगी जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जायेगा दोपहर 03 बजे महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ किया जायेगा। 07 नवम्बर से आईटीआई के खेल मैदान मे बच्चो की खेल कूद प्रतियोगिताओ का शुभारम्भ होगा शाम 06 बजे जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ होगा।
लोक कलाकारों एवं स्कूली बच्चो की सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रतिदिन सांय 04 बजे से रात्रि तक चलेगी।

महोत्सव समिति की ओर से सचिव गणेश भट्ट,कोषाध्यक्ष वीरजंग पाल,खेल समन्वक राजनारायण धामी,संरक्षक रवीन्द्र पाल, विक्रम पाल,दिनेश पाल,प्रदीप पाल,उमेश पुजारी,गोलू लुण्ठी,गोविन्द भण्डारी,खड़क सिह भण्डारी आदि सदस्य तैयारियों मे जुटे हैं।

Share This News