berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

श्री नाग महोत्सव में स्टार नाइट पहाड़ी लोक कलाकारों ने बाधा समा।

एनएचएल नेटवर्क टीम।

बेरीनाग – बेरीनाग के जीआईसी मैदान में आयोजित चार दिवसीय की दूसरी रात कुमाऊँनी कलाकारों ने समा बाध दिया। रात्रि के कार्यक्रमों का उद्घाटन गंगोलीहाट की पूर्व विधायक भाजपा प्रदेश मंत्री मीना गंगोला ने किया और कहा की इस तरह के महोत्सवो के आयोजन से हमारे स्थानीय कलाकारों के साथ ही संस्कृति को देखने का मौका मिलता है समय समय पर इस तरह के महोत्सवो का आयोजन होना जरूरी है। लोक कलाकार चंद्रप्रकाश ने पहाड ठंड पानी पीय आली और मेरा गाला मूंगा की माला और कैलाश कुमार खिडकी में बै रोली और क्रीम पाउडर घुसनी कैले ने और प्रहलाद मेहरा ने देवी भगवती मैय के गीतों पर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। बन्नी महर. कमलजीत, संगीता सोनल, सुंदर बाफिला ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। लाल बुराश समिति और जनजागृति सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने कुमाऊँनी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। जीआईसी राईआगर और वायरल ग्रुप बेरीनाग के शानदार कार्यक्रमों को दर्शकों ने जमकर सराहा। महोत्सव देखने के लिए देर रात्रि 1बजे तक दर्शक जमे रहे। इस मौके थानाध्यक्ष हेम चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात था। इस मौके पर भाजपा नेता गोकुल गंगोला,जीवन पंत, मनीष पंत, ठाकुर डसीला, त्रिलोक खाती सहित आदि मौजूद थे। वही तीसरे दिवस स्थानीय विभिन्न स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमित पाठक, राजीव शर्मा, जीवन धानिक, दीपक कालाकोटी, गोविंद खाती, इंद्र धानिक, दीपू धानिक, शैलेश मेहता, राजू पंत,दीपक रौतेला, मनमोहन मेहता सहित आदि मौजूद थे संचालन गोविंद भंडारी और नानू बिष्ट ने किया।

 

रन फांर बेरीनाग दौड़ का आयोजन

बेरीनाग। बेरीनाग महोत्सव समिति के द्वारा रन फांर बेरीनाग दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर 14 वर्ग में चांदनी, खुशबू, खुशी पांखू ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान और बालक वर्ग में हिमांशु,मोहित. आकाश कुमार ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाडी पांखू के रहने वाले है। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, मनमोहन मेहता, विनोद मेहरा, गंभीर बोहरा. मनोहर खाती सहित आदि मौजूद थे। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

भीड़ पहुंची मंच तक।

बेरीनाग। महोत्सव के दूसरी रात दर्शकों की इतनी अधिक भीड उमड़ी की कुर्सी और दरी में बैठने की जगह नही मिलने पर मंच के आस पास तक दर्शक पहुंच गये। भारी ठंड होने के बाद देर रात्रि 1बजे तक बैठे रहें।

Share This News