विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया….

एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय में “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मधुकेश गुप्ता की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2023 की – “हमें भोजन की आवश्यकता है, तम्बाकू की नहीं’ पर प्रकाश डाला साथ ही तम्बाकू निषेध को थीम – लेकर सभी को शपथ दिलायी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे एण्टी ड्रग समिति के प्रभारी द्विजेश कुमार ने तम्बाकों सेवन के दुष्प्रभावों व भारत सहित विश्व में तम्बाकू सेवन के कारण होने वाली मौतों के आकड़ों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में डॉ० हेमा मेहरा, डॉ० विक्रम सिंह, डॉ० वीरू राजभर, डॉ० ओंकार चतुर्वेदी, डॉ० दीप्ति रावल, बलवंत सिंह बिष्ट, भगवान सिंह पंचपाल, दिनेश चन्द कोठारी, हरीश चन्द्र भट्ट, राजेन्द्र सिंह एवं विनोद सिंह नित्वाल उपस्थित रहे।

