berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग मे लग रहे ट्रेड फेयर मेले के आयोजक का कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराने पर किया गया पांच हजार का चालान।

बेरीनाग मे लग रहे ट्रेड फेयर मेले के आयोजक का कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराने पर किया गया पांच हजार का चालान।

एनएचएल नेटवर्क टीम।

बेरीनाग में ट्रेड फेयर मेला लगाने वाले मोहम्मद फुरकान पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी स्वार रामपुर द्वारा अपने कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराये जाने पर पुलिस ने मोहम्मद फुरकान का 83 पुलिस एक्ट के तहत ₹5000 का नकद चालान किया ।
प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने बताया मेले के आयोजक मोहम्मद फुरकान ने अपने साथ में रह रहे लोगों का सत्यापन नही कराया था इस पर नकद पांच हजार का चालान किया गया है उन्होने कहा यदि कोई भी वाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के पाया जायेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This News