FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तरकाशी

गुलदार ने दादी की गोद से चार साल की बच्ची को खींचकर बनाया निवाला।

एनएचएल नेटवर्क।

श्रीनगर में गुलदार की दहशत बनी हुई है। विकासखंड खिर्सू के ढिकाल गांव में दिनदहाड़े गुलदार ने दादी की गोद से छीन कर चार वर्ष की बच्ची को निवाला बना लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। बच्ची के माता-पिता और दादा घरेलू सामान की खरीदारी के लिए श्रीनगर पहुंचे थे।


घर में बच्ची दादी के साथ थी। दोनों आंगन में बैठे थे, तभी गुलदार ने बच्ची पर झपट्टा मारा और उसे निवाला बना लिया। उधर, ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने व मारे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इसके आदेश जारी नहीं होंगे बच्ची का शव नहीं उठाया जाएगा

Share This News