बेरीनाग व चौकोड़ी में भूमि की नाप-जोख जारी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग । बेरीनाग और चौकोड़ी में सीलिंग की कार्यवाही के तहत तहसील प्रशासन द्वारा भूमि की नाप-जोख तेजी से की जा रही है। बेरीनाग में राजस्व उप निरीक्षक पवन चौहान के नेतृत्व में राजस्व टीम ने जमुनानगर, टी स्टेट क्षेत्र में घर-घर जाकर भूमि की नाप-जोख की । भूमि के दस्तावेज जमा किये जा रहे हैं। राजस्व टीम में राजस्व उपनिरीक्षक पवन चौहान, शिवेंद्र कुमार, रितेश चन्याल,कंचन आदि मौजूद थे। चौकोड़ी में राजस्व उप निरीक्षक मोहित चंद के नेतृत्व टीम भूमि और मकानों की जमीन की नाप-जोख कर रही है। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक मोहित चंद, संजय रावत, कविता, आशा राज सहित पीआरडी जवान शामिल थे। राजस्व टीम ने सभी लोगों से भवनों और भूमि दस्तावेजों की छायाप्रति तैयार रखने को कहा है।

