मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

एनएचएल नेटवर्क ।
हल्द्वानी। अनियंत्रित गति से जा रहे वाहन ने मॉर्निग वॉक पर निकली युवती को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उसे एसटीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम बुंदी धारचूला निवासी 25 वर्षीय आशा बुधियाल पुत्री हयान सिंह बुधियाल यहां लामाचौड़ में किराए के मकान में रहती है और एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करती है । मंगलवार की प्रातः वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली। इस बीच कमलुवागांजा के पास अनियंत्रित गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आशा घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

