FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंडराज्य

पिथौरागढ़  के रई क्षेत्र में  कूड़ेदान में चार दिन के बच्चे का शव मिला।

एनएचएल नेटवर्क टीम।

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के रई क्षेत्र में ममता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां कूड़ेदान में चार दिन के बच्चे का शव मिला है। सफाई कर्मी आज सुबह जब मुख्यालय के रई क्षेत्र में साफ सफाई कर रहे थे तो इस दौरान उन्हें कूड़ेदान में नवजात बच्चे का शव दिखाई दिया, जिस कुत्ते नोच रहे थे। सफाई कर्मियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नवजात के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पिथौरागढ़ कोतवाली प्रभारी हिमांशु पंत ने बताया कि शव एक लड़के का है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है,साथ ही उसका डीएनए भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में मुकदमे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ जिला मुख्यालय में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share This News