FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

मुवानी में अतिक्रमण के नाम पर आवास और प्रतिष्ठानों के ध्वस्तीकरण के चिह्नीकरण के खिलाफ सरकार के खिलाफ ब्यापारियों के साथ पूर्व सांसद ने किया प्रदर्शन ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

मुवानी में अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ द्वारा मुवानी बाजार में 5 दर्जन से अधिक मकानों को चिन्हित किया गया है,आज हाईकोर्ट के ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ मुवानी में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा व ब्यापारियों ने आज मुवानी के चौसाली बाजार में जनसभा व प्रदेश सरकार के खीलाफ प्रदर्शन व जुलूस निकाल कर प्रदेश सरकार के खीलाफ जोरदार प्रदर्शन किया , पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर उत्तराखंड के गरीब तबके के लोगों को परेशान किया जा रहा है और जो छोटे काम धंधे कर के अपना रोजगार चला रहे हैं उन्हें बेरोजगार करने पर प्रदेश सरकार तुली पड़ी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक कि लड़ाई को लड़ने में वो साथ देंगे और किसी भी कीमत पर गरीबो के खिलाफ अत्याचार नहीं होने देंगे।और कहा कि सरकार को तत्काल अध्यादेश लाना चाहिए, तथा न्यायालय में पहाड़ की भौगोलिक स्थिति के बारे मारे में न्यायालय को अवगत कराना चाहिए,तथा सरकार से माग कर रहे हैं कि छोटे छोटे कस्बों के अतिक्रमण के नाम पर पुराने बाजारों को ना उजाड़ा जाय जबकि उन स्थानों पर बाईपास, टनल बनाये जाय , उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री समाज को बाटकर अपनी सरकार चला रहे हैं ।
पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि जनता की इस लड़ाई में काग्रेश पार्टी जनता के साथ है,वही क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल दीप बिष्ट ने कहा कि जल्द ही शिष्टमंडल जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजन्गे,
ग्रामीणों ने इस दौरान जम कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए और धरना प्रदर्शन के बाद पूरे बाजार में जुलूस निकाला। इस दौरान आधे दिन तक पूरा बाजार बंद किया गया।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलवंत मेहरा, कमल दीप बिष्ट, शोभन कार्की, कैप्टन श्याम कार्की, कैप्टन शेर सिंह ओझा, संजय भट्ट, संजय लाल वर्मा, राजू खोलिया, महेन्द्र खोलिया, जीवन बोरा, हेम पाल, प्रेम सिंह, कुन्दन मनोला, दिगम्बर पाल, दिगम्बर कार्की, नारायण सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, कैलाश जोशी, सुरेन्द्र पुजारा, मोहन राम आर्य, जगदीश कापड़ी, बसन्त चौसाली, शिवराज सैलोनी, दीवान सिंह बोरा, गुमान सिंह बोरा, चंदन मेहता, तेज सिंह मंगला, मोहन सिंह भण्डारी, राजू बोरा, पप्पू भण्डारी, नरेन्द्र पानू, दीवान भण्डारी, नारायण भट्ट, कल्याण सिंह बोरा, जानकी खोलिया, नीरू देवी, कौशल्या खनका, रेणु टम्टा, प्रज्ञा टम्टा, रवि मारकुन उपस्थित रहे।

Share This News