FEATUREDGeneralLatestNewsराजस्थान

राजस्थान के सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संकल्प यात्रा का किया गया स्वागत।


जयपुर, राजस्थान, 30 सितंबर,2023   (हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा  ) राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिलांतर्गत सूरजगढ़ विधानसभा में गत दिनों पहुंची भाजपा की संकल्प यात्रा का काशी के पंडितों के सानिध्य और सूरजगढ़ से भाजपा की टिकट के आकांक्षी शिक्षाविद राजकुमार शर्मा के संयोजन में भव्य स्वागत किए जाने की खबर है। हासिल प्रेस नोट मुताबिक भाजपा की संकल्प यात्रा गत दिनों जब झुंझुनूं जिलांतर्गत सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंची तब वहां बीजेपी से टिकट की मांग कर रहे राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में सूरजगढ़ बुहाना रोड पर माया फार्म हाउस बडबर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा के संकल्प रथ का सड़क के दोनों तरफ लगी हुई जेसीबी से काशी के पंडितों के सानिध्य में भारी पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा का यह विहंगम दृश्य बहुत ही सुंदर था । तथा स्वागत करते हुए सभी नियमों का पालन करते हुए अनुशासन पूर्वक भाजपा के रथ को शांति और शौर्य की प्रतीक तलवार भेंट की गई।
उल्लेखनीय है कि सूरजगढ़ सीट से भाजपा की टिकट के आकांक्षी वरिष्ठ युवा आकर्षक व्यक्तित्व के धनीं सेवा भावी शिक्षाविद राजकुमार भाई शर्मा सर्व जन हार्दिक भाईचारे और सभी नियमों का पालन करते हुए गत 35 वर्ष से संघ के स्वयंसेवक तथा गौ भक्त हैं ।इसकी झलक भी कार्यक्रम में साफ-साफ नजर आ रही थी।
यात्रा में राव राजेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, अलका गुर्जर प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रवण सिंह बागड़ी प्रदेश मंत्री, वासुदेव चावला किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, हरिराम रीणवा, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, सूरजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा सेवाराम गुप्ता ,पूर्व अध्यक्ष नरेश वर्मा, व्यापार संघ जिला अध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष विनोद शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा ,बेरला सरपंच मुकेश शर्मा, लाखू सरपंच सुरेश झाझरिया ,मनोज शर्मा सूरजगढ़, संदीप शर्मा ,सज्जन जांगिड़, विकास शर्मा, पूर्व सरपंच सुरेश शर्मा, पूर्व सरपंच सुरेश धुलवा, पूर्व सरपंच हरि सिंह धुर्वा ,मनोहर लाल शर्मा, संदीप शास्त्री, शिवकुमार बलौदा ,पूर्व सरपंच घनश्याम सिंह बलौदा, बेरला जीएसएस अध्यक्ष रतन सिंह चौहान , बेरला सरपंच मुकेश शर्मा, कैप्टन विद्याधर झरोदा, विक्रम सिंह तोमर ,नरेश तंवर, प्रभु सिंह गाडरी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ,बनवारी धाबाई ,रणधीर सिंह, विनोद कुमार ,नरेश प्रजापत, नागरमल शर्मा ,सोमवीर लांबा, सरजीत चौधरी ,संदीप डीलर पचेरी ,विनोद शर्मा मकड़ों ,संत कुमार शर्मा ,पंचायत समिति सदस्य उदयभान ,रणधीर सिंह, प्रेम सिंह, हुकम सिंह चौहान, रणवीर सिंह ,सुंदर सिंह शेखावत ,राहुल सिंह ,बिरजू सिंह , बजरंग शेखावत ,प्रकाश सैनी, बाबूलाल शर्मा, अभिषेक चौधरी, सुरेश ,समर मेघवाल, सुरेश जांगिड़, राजेश, प्रकाश तंवर ,देवी सिंह तंवर ,कृष्ण सिंह, दीपक शर्मा सहित काफी कार्यकर्ताओं की अपार भीड़ का जोश अवलोकन योग्य था।

Share This News