राजस्थान के नीमकाथाना में घरेलू गैस सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग करने पर रसद विभाग ने की कार्रवाई।

जयपुर, राजस्थान, (हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा ) राजस्थान राज्य के नव सृजित जिले नीमकाथाना में रसद विभाग द्वारा नीमकाथाना शहर में घरेलू गैस सिलिंडर का कमर्शियल उपयोग करने की सूचना पर कार्रवाई करने की सनसनीखेज खबर है। माननीय नीमकाथाना पीआरओ विकाश चाहर के कुशल नेतृत्व में हासिल प्रेस नोट मुताबिक नीमकाथाना शहर के कई होटलों, ढाबों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग होने की शिकायतों के बाद माननीय जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने घरेलू गैस सिलेंडर्स का कमर्शियल उपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं । इसी क्रम में शुक्रवार को यानी 29 सितंबर 2023 को रसद विभाग की टीम ने शहर के एक मिष्ठान भंडार पर छापा मारा । इस दौरान 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। जिला रसद अधिकारी संदीप गौड़ ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य प्रतिष्ठानों पर भी छापे की कार्रवाई की जाएगी ।

