महाकाली महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट महाकाली महोत्सव समिति रावलगांव के तत्वाधान में आयोजित महाकाली महोत्सव मैं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है महोत्सव की दूसरी शाम स्टार नाइट में पंजाबी गायक सीडीएस भट्टी ने अपनी दमदार आवाज में दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया द्वितीय दिवस की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि ठेकेदार व समाजिक कार्यकर्ता राम सिंह बिष्ट व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
स्थानीय कलाकारों में ठाकुर राम टम्टा,दीनू टम्टा,सान्वी,आकांक्षा रौतेला के साथ ही मां महाकाली शारदे संगीत एकेडमी,गाइड लाइन पब्लिक स्कूल,ग्रूव अप डांस स्टूडियो,संजना एवंं ग्रुप, वी०आर० वन डांस ग्रुप,ने प्रस्तुतियां दीं।

स्टार नाइट देहरादून से आए लोक गायक मनोज सामंत, दिल्ली से पहुंचे पंजाबी व बाॅलीवुड गायक सी०डी० एस०भट्टी और विनोद आर्या के नाम रही।मनोज सामंत ने महाकाली के भजन के साथ शुरुआत करते अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को देर रात तक बैठने के लिए विवश किया वहीं भट्टी ने पंजाबी व बाॅलीवुड के गानों से उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली से आए विनोद आर्या व उनकी टीम ने महाकाली द्वारा रक्तबीज राक्षस के वध के प्रसंग के अभिनय को जीवंत करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

जी०डी०डी० स्टूडियो दिल्ली द्वारा प्रायोजित मिस पिथौरागढ़ आइकन 2023 व मिस गंगोलीहाट 2023 दूसरे संध्या के विशेष आकर्षण रहे।मिस पिथौरागढ़ आइकन 2023 की विजेता कु.स्नेहा बिष्ट रही जबकि मिस गंगोलीहाट का खिताब अंकिता भाटिया ने जीता । विजेताओं को श्रीमती सुनीता महरा व श्रीमती पुष्पा रावल ने अपनी ओर से नकद धनराशि भेंट की। कृतिका गिफ्ट एवं महाकाली वीडियोज व कुमजौनगढ़ स्टोर की ओर से गिफ्ट हैंपर दीए गये।

अभिनेत्री श्वेता महारा ने इस प्रतियोगितात्मक कार्यक्रमों का संचालन किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश रावल, उपाध्यक्ष हिरेन्द्र रावल, सचिव नरेंद्र रावल,उप सचिव जीवन बुंगला, सांस्कृतिक सचिव श्वेता महारा, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र रावल,सदस्य जीवन नेगी,षष्टी रावल भगवत रावल, रितेश रावल,संरक्षक सुबेदार शंकर सिंह रावल व बब्लू पाण्डेय निरंतर व्यवस्थाओं में जुटे रहे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ठाकुर सिंह बिष्ट,सभासद मोहन कार्की,संजय बोरा, राजेन्द्र धानिक, पूर्व प्रमुख ललित पाठक राज्य आंदोलनकारी कल्याण सिंह धानिक, लोक सेनानी बसंत लाल शाह ,किशन उप्रेती,दिनेश धानिक,जोगा सिंह परगाई, विजय शाह, राजेन्द्र सिंह भंडारी, कमल सुगड़ा, भूपाल आर्या, बृजमोहन उप्रेती आदि उपस्थित रहे। संचालन त्रिभुवन बिष्ट, विजय खत्री व वेद शर्मा ने बारी-बारी से किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा महोत्सव स्थल पर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड से आए व्यापारियों ने अपनी दुकान सजाई है तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि लगाए गए हैं महोत्सव में म्यूजिक की व्यवस्था कल्याण बोरा ग्रुप द्वारा तथा लाइट एवं साउंड की व्यवस्था यूनिक साउंड हल्द्वानी हरीश कांडपाल द्वारा की गई है ठंड के बावजूद महोत्सव देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड रही है मिस पिथौरागढ़ आइकन में बिन बिण बेरीनाग धारचूला व गंगोलीहाट विकास खंडों के प्रतिभागी शामिल रहे विजेता बेरीनाग की स्नेहा बिष्ट रही। महाकाली महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश रावल ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किये।

