berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय मे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत गोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में जिला निर्वाचन अधिकारी, पिथौरागढ़ के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया जिसके अन्तर्गत मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित गोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ0 पूरन सिंह मेहरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ0 जे0एन0पन्त, डाॅ0 महिपाल सिंह कुटियाल, डाॅ0 बालम सिंह बिष्ट, डाॅ0 दीपा पन्त, डाॅ0 मीनाक्षी गोस्वामी ने मतदात की आवश्यकता एवं महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किये। महाविद्यालय के कैम्पस अम्बेसडर डाॅ0 धीरज सिंह खाती, डाॅ0 वन्दिता काण्डपाल एवं डाॅ0 विनीता टम्टा ने विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों से मतदाता पहचान पत्र फार्म 6 आॅनलाईन एवं आॅफलाईन भरने की प्रक्रिया के बारे में बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम निरन्तर करने को कहा गया।

कार्यक्रम में अन्त में मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें कु0 वर्णिका तलानी, बी0एससी0 तृतीय ने प्रथम, कु0 सुनीता पन्त, बी0एड0 ने द्वितीय एवं ईशा भट्ट, बी0एससी0 तृतीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री ओमप्रकाश द्वारा किया गया।

Share This News