केंद्र सरकार ने हिट एंड रन मामलों के विरोध में महाकाली टैक्सी यूनियन के नेतृत्व मे एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा, सरकार का पूतला फूका।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट। केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन मामलों में वाहन चालकों पर 10 साल की सजा तथा 05 लाख का जुर्माना लगाए जाने के प्रावधानों के विरोध में आज कोषाध्यक्ष महाकाली टैक्सी यूनियन गंगोलीहाट हेमंत वर्मा उर्फ सिया वर्मा के नेतृत्व मे एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्यालय गंगोलीहाट में हस्तगत किया गया।।ज्ञापन में दिनांक 03।1।2024 को गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत समस्त टैक्सी वाहन स्वामियों/चालको द्वारा हड़ताल किये जाने की बात को दर्शाया गया है।।ततपश्चात गंगोलीहाट मुख्य चौराहे पर टैक्सी वाहन चालकों/स्वामियों द्वारा हेमंत वर्मा (कोषाध्यक्ष) के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा वाहन चालकों पर उक्त प्रावधानों के लगाए जाने के विरोध स्वरूप नारेबाजी/प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। उक्त कार्यक्रम में नारायण बोरा(नगर अध्यक्ष टैक्सी चालक पुष्कर गुरुचरण,बबलू कुमार, राजू राम,दीवान सिंह खाती,जीवन कन्याल,जनक राम,पूरन सिंह ,कमल वर्मा, मनोज सिंह ,शमशेर राम, भैया बोयल ,रोहित कुमार, हिमांशु भंडारी ,विक्की कुमार आदि उपस्थित थे।

