FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोलीराज्य

हड़ताल को समर्थन देते हुए नारायणबगड़, थराली टैक्सी यूनियन समेत देवाल,थराली टैक्सी यूनियन ने अपने वाहनों के पहिये जाम रखे।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली। हिट एंड रन कानून में संशोधन के बाद से चालक परिचालक संघ और ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर हैं इस हड़ताल का भले ही पहले दिन थराली और आसपास के इलाकों में कोई असर नहीं दिखा लेकिन मंगलवार को इस हड़ताल को समर्थन देते हुए नारायणबगड़, थराली टैक्सी यूनियन समेत देवाल,थराली टैक्सी यूनियन ने अपने वाहनों के पहिये जाम रखे और हड़ताल को समर्थन दिया जिसका असर भी देखने को मिला कई यात्री पैदल ही अपने गंतव्य को निकल पड़े तो कई यात्रियों को टैक्सी स्टैंड से बैरंग ही वापस लौटना पड़ा


ग्वालदम-थराली मार्ग पर टैक्सी मैक्स की आवाजाही सुचारू दिखी हालांकि वाहनों की संख्या इस मार्ग पर अपेक्षाकृत कम ही देखने को मिली वहीं टैक्सी यूनियन के चालको ने नए ट्रैफिक कानून को गलत बताते हुए इस पर पुनर्विचार की माँग की है. चालको का कहना है. कि संसद में पारित हिट एंड रन कानून में संशोधन चालको के हित मे बिल्कुल नहीं है क्योंकि किसी भी दुर्घटना के बाद चालक बेकाबू भीड़ से बचने के लिए ही मौके आए हट जाते हैं .इस संसोधन में जहां सजा के प्रावधान को बढ़ाया है वहीं जुर्माना राशि भी बढ़ाई गई है जबकि जानबूझकर को भी चालक दुर्घटना नहीं करता है ऐसे में सरकार को चाहिए कि इस नए हिट एंड रन कानून पर पुनर्विचार करे ,हड़ताल करने वालो चालको में मुकेश कुमार,ऋषभ रावत,दिनेश बिष्ट,सुरेंद्र(सुंदर)बिष्ट,दीपक बिष्ट,सुनील जोशी,गजेंद्र शाह ,लछू चंदोला,राजू चंदोला आदि चालक सम्मिलित हुए

Share This News