FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडमौसमराज्य

उत्तराखंड में आज करवट लेगा मौसम , यहां भारी बारिश- बर्फबारी का अलर्ट जारी।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है मौसम विज्ञान केंद्र ने स्पेशल प्रेस रिलीज जारी कर प्रदेश में अगले 48 घंटे यानी 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश ओलावृष्टि तूफान और पहाड़ों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को 5 जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश में अब तक सूखी ठंड से जूझ रहे लोगों को बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार उत्तराखंड में आज से मौसम बदल सकता है। हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। जिसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। बुधवार और गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बर्फबारी होने की संभावना है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश भर में आज दोपहर बाद किसी भी समय पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों में बारिश तूफान ओलावृष्टि और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है उन्होंने इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Share This News