अमृतसर में ऑटो और ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर, सवारियां हो रही परेशान।

अमृतसर कंवलजीत सिंह लाडी, अमृतसर की सड़कों पर चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर दी है। इस दौरान चालकों द्वारा किराया बढ़ाने की मांग की जा रही है। चालकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच किराया 20 रुपए कर दिया गया। चालकों ने कहा कि लंबे समय से प्रति सवारी उन्हें 10 रुपए दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि 10 रुपए किराया देने को लेकर सवारियां ऑटो चालकों से बहस भी करती हैं। इसी के चलते आज ई-रिक्शा व ऑटो चालक हड़ताल पर चले गए हैं। अमृतसर में आज कई ऑटो चालक यूनियन के साथ पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने कहा कि 2020 के बाद से ऑटो का किराया 10 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए कर दिया गया है, लेकिन अभी भी कई ऑटो चालक 10 रुपए किराया ले रहे हैं। किराया सिर्फ 20 रुपए होना चाहिए न कम न ज्यादा। डीजल का खर्चा बढ़ता जा रहा है और मुरम्मत में भी खर्चा आता है। इसलिए 10 रुपए बहुत कम है। हड़ताल के बीच कई ऑटो चालक काम कर रहे हैं, बस स्टैंड पर उन्हें रोक कर सवारियों को उतारा जा रहा है। हड़ताल पर गए ऑटो चालकों ने कहा कि जब तक किराया 20 रुपए नहीं किया जाता तब तक वह सड़कों पर ऑटो नहीं दौड़ाएंगे।

