FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppपंजाब

गुरू ज्ञान नाथ वाल्मीकि धर्म समाज ने नव नियुक्त डीएसपी अटारी को किया सम्मानित।

वाल्मीकी समाज ईमानदार पुलिस अधिकारियों का हमेशा सम्मान करता है : राज सिंह कोटला

अमृतसर कंवलजीत सिंह लाडी, गुरू ज्ञान नाथ वाल्मीकि धर्म समाज रजि.भारत के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संत बाबा नछतर नाथ शेरगिल, राष्ट्रीय प्रधान वूमेन सेल मैडम हरबिंदर कौर उसमा, सीनियर वाइस चेयरमैन पंजाब राज सिंह कोटला की अगवाई में शुक्रवार को हल्का अटारी के नवनियुक्त डीएसपी सुखजिंदर पाल सिंह को भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया । कानून व्यवस्था में सुधार लाने व असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाने के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों ने डीएसपी अटारी का विशेष स्वागत करते हुए हल्के की समस्याओं से अवगत करवाया। डीएसपी सुखजिंदर पाल सिंह को सम्मानित करते हुए गुरू ज्ञान नाथ वाल्मीकि धर्म समाज रजि.भारत के सीनियर वाइस चेयरमैन पंजाब राज सिंह कोटला ने कहा कि पुलिस की छवि ऐसी हो जो समाज के लोगों के मन में सुरक्षा व अपराधी तत्वों के मन में डर पैदा करे, जिससे आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि डीएसपी सुखजिंदर पाल सिंह ने जब से अटारी हल्के की कमान संभाली है, तभी से अपराधियों में खौफ व आमजन ने राहत की सांस लेने के साथ-साथ स्वयं को सुरक्षित महसूस किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अटारी सरहद जैसे क्षेत्र में ऐसे अधिकारी की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि गुरू ज्ञान नाथ वाल्मीकि धर्म समाज रजि.भारत हमेशा ऐसे अधिकारियों का सम्मान करता है और विश्वास दिलाता है कि कानून की पालना में वह पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर चेयरमैन पंजाब एससीबीसी विंग बाबा लखबीर शाह जी पंजाब प्रधान बाबा बादल सरकार, सूफी समाज सकत्तर पंजाब बख्शीश सिंह, गुमानपुरा, पीए पंजाब लाडी वडाली, यूथ विंग चेयरमैन पंजाब दीदार सिंह, डा. अशवनी मजीठा, शाम सिंह, जसविंदर सिंह,सोनू बासरके भैणी,बाबा रावी मूलेचक्क,बाबा विपन, मूलेचक,बाबा दाले जी,भगत फुम्मन सिंह,रसाल सिंह,अंगरेज सिंह, हरविंदरपाल सिंह,लाली गुरप्रीत सिंह,विक्की कोट खालसा,गुरमेल सिंह बीरबल,बीबी अमरजीत कौर भोली प्रधान,मनदीप कौर खैराबाद,राज कौर गुमटाला,कर्मजीत कौर आदि मौजूद थे।

Share This News