शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ।एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार एक युवती ने बीते दिवस नगर कोतवाली में एक तहरीर देकर एक युवक सुनील कुमार, निवासी. न्यू बजेटी पर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए। तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा. 376/323/504/506 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुए आरोपी सुनील कुमार निवासी उपरतोला राड़ीखूटी, हाल निवासी. न्यू बजेटी उम्र 34 वर्ष को हाइवे में धमौड़ बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक आरती, कांस्टेबल ध्रुव सिंह व पंकज पंगरिया शामिल थे।

