श्रमिक संयुक्त मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह के साथ में की गई अभद्रता के विरोध में गाँधी पार्क रुद्रपुर में एसएसपी का पुतला दहन करते हुए विरोध जताया |

सुब्रत कुमार विश्वास
रूद्रपुर। उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टी सी द्वारा श्रमिक संयुक्त मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह के साथ में की गई अभद्रता के विरोध में गाँधी पार्क रुद्रपुर में श्रमिक संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित हुई |बैठक लुकास टीवीएस मजदूर संघ के धरना स्थल पर हुई |और उसके पश्चात सैकड़ो मजदूरों ने एसएसपी का पुतला दहन करते हुए विरोध जताया | बैठक में कल दिनाँक 20/05/2024 को एसएसपी ऊधम सिंह नगर के माध्यम से पुलिस के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया जाने और आगे 22 जून को पुनः मोर्चे की बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाने पर सहमति बनी है।

इस अवसर पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉल्फिन मजदूर संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार पर 16 जून 2024 को अज्ञात गुंडों ने जानलेवा किया था | जिससे ललित कुमार के सिर में गंभीर चोट आई जहाँ पांच टांके भी लगे हैं | आँख के नीचे गाल फट गया |एक दूसरे साथी का हाथ फट गया था |किन्तु ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस द्वारा अभी तक भी मजदूरों की तहरीर पर एसआईआर दर्ज नहीं की है | इससे पूर्व डॉल्फिन कम्पनी मालिक प्रिंस धवन की ऑडियो भी वायरल हुई थी | जिसमें वो साफ साफ कह रहे हैं कि उन्होंने आंदोलन कर रहे मजदूरों और महिलाओं के पीछे दासियों लड़के लगाए हैं | आंदोलन कर रहे श्रमिकों ने कई वीडियो वायरल किये थे जिसमें डॉल्फिन कम्पनी के गुंडे इंकलाबी मजदूर केंद्र के कार्यालय में बैठक कर रहे मजदूरों का यहाँ तक कि महिलाओं का पीछा कर रहे थे अश्लील हरकतें और छेड़खानी कर रहे थे , उनसे झगड़ रहे थे और बिना अनुमति के वीडियो बना रहे थे | मजदूरों और महिलाओं ने उपरोक्त ऑडियो और वीडियो सहित अन्य पुख्ता सबूतों के साथ में 5 मई 2024 को,5 जून 2024 को और 16 जून 2024 को ट्रांजिट कैम्प थाने में उक्त गुंडों के खिलाफ लिखित तहरीर दी थी | और एक अन्य तहरीर महिलाओं द्वारा डॉल्फिन के एक प्लांट के हेड सरवन आदि के खिलाफ सिडकुल पंतनगर पुलिस चौकी में दी थी |किन्तु उक्त ऑडियो और वीडियो सबूतों के बावजूद भी पुलिस द्वारा मजदूरों और महिलाओं द्वारा दी गई उक्त चारों तहरीरों पर आज तक भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई |मजदूरों को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना भी नहीं दी गई जबकि आरटीआई कानून के मुताबिक पुलिस एक माह के भीतर सूचना देने को बाध्य थी |वहीं दूसरी ओर डॉल्फिन कम्पनी द्वारा भेजे गए अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि की झूठी शिकायत को ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने हाथों हाथ लेकर 5 जून 2024 की आधी रात को पौने बारह बजे डॉल्फिन मजदूर नेता ललित कुमार, सोनू कुमार आदि के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश भट्ट और राजेश सक्सेना के खिलाफ गुंडों को बंधक बनाकर दस हजार रूपये छीनने आदि पर झूठी एफआईआर दर्ज कर दी थी |जबकि उस समय घटनास्थल पर सैंकड़ों की संख्या में महिलाऐं, मजदूर और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे |सबने देखा था कि अमरेंद्र प्रताप सिंह महिलाओं के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें कर रहे थे, पीछा कर रहे थे और वीडियो बना रहे थे |इसकी लिखित तहरीर 5 जून 2024 को उसी समय रात करीब 8 बजे महिलाओं ने घटनास्थल पर उपस्थित पुलिस को सबके सामने देकर न्याय की मांग की थी |किन्तु मित्र पुलिस ने महिलाओं की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने के स्थान पर करीब तीन चार घंटे बाद उक्त गुंडों की फर्जी तहरीर पर आधी रात को पीड़ित पक्ष के ऊपर ही झूठी एफआईआर दर्ज कर दी थी |उसके बाद डॉल्फिन श्रमिक नेता ललित कुमार के भाई को आवास विकास चौकी पुलिस द्वारा घर से उठाकर अवैध रूप से कई घंटे तक लॉकअप में बंद करके उत्पीड़न किया गया जिसे मजदूरों की सामूहिक एकता ने बाद में छुड़ा लिया था उस दौरान ललित कुमार की माताजी को पुलिस वालों ने बुलडोजर चलाकर घर तोड़ने की भी धमकी दी थी |इससे पूर्व सिडकुल पंतनगर चौकी पुलिस ने डॉल्फिन मजदूर नेता सोनू कुमार को थाने में बंद करके पट्टे से बुरी तरह से पीटा था और एसडीएम रुद्रपुर द्वारा शांति भंग जैसे साधारण से मामले में सोनू कुमार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का घोर उल्लंघन करके जेल भेज दिया था |यह सब घटनाएं डॉल्फिन कम्पनी मालिक की शासन प्रशासन के साथ मिलीभगत को स्पष्ट रेखांकित कर रहीं हैं |

डॉल्फिन कम्पनी के पीड़ित महिलाओं और मजदूरों द्वारा डॉल्फिन कम्पनी के उक्त गुंडों के खिलाफ पुलिस में दी गई चार उपरोक्त अलग अलग तहरीर पर कानूनी कार्यवाही करने और पीड़ित मजदूरों के खिलाफ ट्रांजिट थाने में 5 जून 2024 को दर्ज उक्त झूठे मुकदमे को न्यायहित में निरस्त कराने की मांग को लेकर तैयार ज्ञापन को लेकर श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर के अध्यक्ष दिनेश तिवारी जी और कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी मंजूनाथ टी सी से मिलने उनके मुख्यालय स्थित केबिन में दाखिल हुआ |तो एसएसपी द्वारा दलजीत को देखते ही गुंडा कहना शुरू कर दिया |और कहा कि इस गुंडे को अपने साथ लेकर क्यों आये हो |इस पर गुंडा एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है |उसके बाद उन्हें जलील करते हुए बाहर निकाल दिया |
इसके बाद एसएसपी ने कहा कि तहरीर से डॉल्फिन कम्पनी का नाम हटा दो तुरंत एफआईआर दर्ज हो जायेगी और गिरफ्तारी भी हो जायेगी |
आज कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एसएसपी द्वारा श्रमिक संयुक्त मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह के साथ किये गए उक्त अभद्र ब्यवहार की और तहरीर से डॉल्फिन कम्पनी का नाम हटाने को बनाये जा रहे उक्त दबाव की एक स्वर में कड़ी निंदा की गई | और कहा कि एसएसपी द्वारा श्रमिक संयुक्त मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह बाजवा का अपमान करके सिडकुल पंतनगर के लाखों मजदूरों और मोर्चा से जुड़ी करीब 50 यूनियनों और सामाजिक संगठनों का अपमान किया गया है | जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा | जब तक एसएसपी द्वारा मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत से सार्वजनिक रूप से माफ़ी नहीं मांगी जायेगी और ज़ब तक पीड़ित मजदूरों को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

