berinagFEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhand

बेरीनाग में अनन्त चतुर्दशी का मेला 17सितम्बर को ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग में 17सितम्बर को लगने वाले अनन्त चतुर्दशी का मेला पौराणिक परंपरा से मनाया जायेगा । लोनिवि विश्राम गृह में मेला संयोजक इन्द्र सिंह धानिक के नेतृत्व में नगर और ग्रामीण लोगों की बैठक हुई । बैठक में तय किया गया कि नाग मंदिर में रात के मेले को मंदिर परिसर में होगा । 17सितम्बर को सुबह 11बजे तपेश्वर से नाग मंदिर तक जायेगी । दिन भर भजन कीर्तन, रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे 7बजे पुरानी बाजार रात में एक दर्जन गाॅव से देवडांगर यात्रा के लिए ढोल नगाड़ो के साथ यात्रा मंदिर में पह॔चेगी और मंदिर परिसर की परिक्रमा करेगी । झोड़ा चाचरी का आयोजन किया जायेगा और भंडारे का आयोजन किया जायेगा । मेले का शुभारम्भ उद्घाटन केन्द्र सरकार में परिवहन एव राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा करंगे । इस मौके पर जीवन रावत, गंगा सिंह सामन्त, जीवन पाठक, अमित पाठक, नन्दन बाफिला, हनुमान रावत, जीवन धानिक,भूपेन्द्र प॔त, गोविंद भंडारी, दीपक कालाकोटी, गणेश रावत, राजेश रावत, आशा भैसोड़ा, भूपेश बाफिला, आदि मौजूद थे ।

Share This News