FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

पंजाब निवासी एक पर्यटक की ज्योलिंकांग में हार्ट अटैक से मौत।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ़  आदि कैलाश घूमने गए जालंधर, पंजाब निवासी एक पर्यटक की ज्योलिंकांग में हार्ट अटैक से मौत हो गयी है आपदाग्रस्त रास्तों की चुनौतीपूर्ण बाधाओं को पार कर पिथौरागढ़ पुलिस, एसएसबी व एनडीआरएफ ने शव को धारचूला पहुंचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है । अन्य पर्यटकों को भी शकुशल रेस्क्यू कर उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया है । घटना कल 13 सितम्बर की है । मृतक का नाम स्वदेश नानचहल पुत्र भारत भूषण निवासी हाउस नंबर 64 ए नियर न्यू संतोषपुर अंबिका कॉलोनी जालंधर पंजाब उम्र करीब 44 वर्ष है ।

Share This News