berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में रामलीला का शुभारम्भ  ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग श्री नागदेव रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला में नट नटी संवाद के साथ शुरू हो गई हैं। रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक विक्रम धानिक ने किया । इस मौके पर पूर्व सैनिक विक्रम धानिक ने कहा कि रामलीला हमें भगवान राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करती है। भगवान राम हमारे आराध्य हैं ।पहले दिन नट नटी संवाद, रामलीला मंचन में पहले‌ दिन का कार्यक्रम मे नट नटी संवाद, रावण, कुंभकर्ण के भगवान शिव की तपस्या करने और राम जन्म तक रामलीला का मंचन किया गया ।


नट नटी पंकज विशाल पंत, शिव विनोद पाठक पार्वती रश्मि कन्याल , रावण मोना पंत,कुम्भकर्ण ललित बाफिला , नारद गम्मू महरा की भूमिका निभाई इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बलवन्त सिंह धानिक, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कार्की, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, देवेन्द्र शाह, जीवन धानिक, जीवन रावत, कमलेश पंत, मोना पंत, राजेश पंत, राजेश रावत, अमित पाठक, पूर्व सैनिक देवेन्द्र कार्की, पूर्व सैनिक इन्द्र धानिक, पूर्व सैनिक मनोज वर्मा, अमित पाठक, विनोद पाठक,  महेश पंत,राजेश रावत,मनीष पंत, प्रमोद उप्रेती, हेम उप्रेती, राजेश कार्की, होशियार मियांन मियांन,दीपक कालाकोटी, गंगा सिह सामंत, जीवन पाठक, कैलाश चन्याल, पंकज पंत, विशाल पंत, पीयूष पंत, दीप बिष्ट, गोविंद खाती , एल एम टम्टा, किशोर जोशी मौजूद थे ।

Share This News