स्थायी तहसीलदार की नियुक्ति के लिए दो घंटे धरना के बाद डीएम को भेजा ज्ञापन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
थल पिथौरागढ़। थल तहसील में स्थायी तहसीलदार की नियुक्ति के लिए महिलाओं ने आज तहसील परिसर में दो घंटे तक धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की और सरकार और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जता कर शीघ्र स्थायी तहसीलदार की नियुक्ति की मांग के लिए थल तहसील के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शंकर राम के माध्यम से जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को ज्ञापन भेजा. महिलाओं ने शासन और प्रशासन को चेतावनी देते हुवे कहा कि एक सप्ताह भीतर स्थायी नियुक्ति नही होने पर वे आंदोलनरत होकर तहसील कार्यालय में तालाबंदी करने को बाध्य हो जायेंगे.महिलाओं ने कहा क्षेत्र के आम जन मानस की सुविधा के लिए सितंबर 2015 में 103 ग्राम पंचायतों को जोड़कर थल तहसील अस्तित्व में आई थी.विगत छः माह से थल तहसील में स्थायी तहसीलदार की नियुक्ति नही हुई है.वर्तमान में तैनात प्रभारी नायब तहसीलदार के सहारे चल रही तहसील से अब उनका यहां से तबादला डीडीहाट कर दिया गया है.धरना और प्रदर्शन के बाद हंसा बिष्ट के नेतृत्व में ज्ञापन सौपने वालों में बसंती पंचपाल,कमला वर्मा, राजी देवी, जानकी देवी,गरिमा जोशी,राखी बृजवाल,बिंद्रा देवी, भागीरथी देवी,गीता जोशी, देवकी देवी,पूजा देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

