berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

योगेश कुमार का नवोदय विद्यालय के लिये हुआ चयन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग के राईआगर एनएसबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी योगेश कुमार पुत्र सुनील कुमार बोरा आगर ने जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए हुई प्रवेश परीक्षा को पास किया है। बच्चे का चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मुन्नी भण्डारी ने बताया कि विद्यालय के कक्षा पांच के बच्चे योगेश कुमार ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास कर कक्षा छह में प्रवेश के लिए स्थान पक्का किया और अपने अध्यापको, अभिभावकों व सभी मार्गदर्शकों का नाम रोशन किया है।

Share This News