berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

बेरीनाग अवैध जगह पर से मस्जिद को हटाने के लिये लोगों ने तहसील का घेराव किया ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग नगर में अवैध रूप से बनी मस्जिद को हटाने के लिये राष्ट्रीय सेवा संघ के संस्थापक हिमाशु जोशी के नेतृत्व में तहसील परिसर में सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और नारेबाजी कर तहसील का घेराव किया और तहसीलदार चन्द्र पाल सिंह को ज्ञापन देकर कारवाई करने की मांग की । हिमांशु जोशी ने बेरीनाग नगर में अवैध जगह पर मस्जिद बनाने का आरोप लगाया और कहा मस्जिद की जांच कर कारवाई की जाय । उन्होंने आरोप लगाया की जिस जगह पर मस्जिद बनाई गई है उसके दस्तावेज़ नहीं है और न ही प्रशासन से अनुमति ली गई है, और कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिली भगत कर फर्जी तरह से दस्तावेज़ तैयार करने की कोशिश की जा रही है ।

तहसीलदार और थानाध्यक्ष महेश जोशी के समझाने पर लोग माने।तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन के स्तर पर जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है । राष्ट्रीय सेवा संघ के संस्थापक हिमाशु जोशी ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कारवाई नही की गई तो उग्र आदोलन किया जायेगा ।

इस मौके पर निकू शाह, जसवंत सिह अस्वाल,शंकर खाती ,धीरज सिह, पुष्कर सिह,राजेंद्र उपाध्याय, विनोद पाठक,दिनेश चंद्र पंत,सौरब बोरा ,कमल धानिक, प्रदीप सिह ,गिर्जा शंकर पाण्डेय, शाहिल धानिक, मनीष रौतेला, संजय तिवाड़ी, ललित शाह,मदन कुमार,प्रदीप बोरा,रोहित बोरा, जीवन कार्की , के के पंत , महिपाल खाती , बिपिन पाठक,पवन बोरा,देवेन्द्र सिंह ,सूर्या बोरा ,राजेश बोरा आदि मौजूद थे।

Share This News