FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गणाई बनकोट सड़क कार्य में अनियमितताओं और अबैध खनन के संबध में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।

गणाई बनकोट सड़क कार्य में अनियमितताओं के संबध में ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन कहा है गणाई बनकोट सड़क में 8 और 9 वें किलोमीटर में कार्य चल रहा है ग्राम टुपरौली गाँव में आने वाली पेयजल लाईन दो महीने से ध्वस्त की है गाँव के 150 घरों पेयजल संकट हो गया है जानवरो के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं है टुपरौली में सिचाई गुल पूर्णतः ध्वस्त कर दी है कृषक परेशान हैं मोटर मार्ग का मलुवा रास्ते में डाला गया है जूससे भूस्क्सलन से मकानों कों खतरा बना हुआ है गांव के स्कूल जाने वाला रास्ता और गांव जाने वाला रास्ता भी सड़क कटिंग और मलुवा जाने से बंद पड़ा है मोटर मार्ग का कार्य बांड के अनुसार नहीं किया जा रहा है मोटर मार्ग कार्य में अत्यधिक अनियमितताये हो रही हैं बिभागीय ओर से कोई देख रेख नहीं की जा रही है जनता द्वारा मलुवा रास्ते से हटाने को कहने पे ग्राम वासियों को धमकिया दी जा रही हैं pwd बिभाग को कई बार कहने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है किलोमीटर 10 में सड़क कटिंग के नाम से अबैध खनन किया जा रहा है कार्य की जाँच और अबैध खनन नहीं रोका जाता है तो ग्राम वासियों द्वारा मोटर मार्ग में चक्का जाम कर आंदोलन किया जायेगा ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान टुपरौली दीपा गंगोला, अनिल कुमार, जगनाथ राम, लछम राम, जगत राम, राजेंद्र प्रसाद, बलबीर प्रसाद, गणेश लाल, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, चम्पा, लीला, प्रकाश समस्त ग्राम वासी और क्षेत्रवासी उपस्थित्त थे।

Share This News