berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग की रामलीला में राम ने धनुष तोडा।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग । श्री नागदेव रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में तीसरे दिन राम के द्रारा शिव के धनुष तोडने, परशुराम लक्ष्मण संवाद तक रामलीला का मंचन किया गया । रहे । मुख्य अतिथि जिलासहकारी बैंक गणाई गंगोली के शाखा प्रबंधक एल एम टम्टा और विशिष्ट अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री दर्पण कुमार रहे । परशुराम लक्ष्मण संवाद को देखने के लिये दर्शक देर रात तक डेट रहे।परशुराम की भूमिका जगदीश बिष्ट और लक्ष्मण की भूमिका भावना कोरंगा ने दशकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

राम की भूमिका कल्पना महेता सीता की भूमिका नेहा बाफिला ,रावण मोना पंत, वाणासुर किशोर जोशी, जनक किशन पंत, वशिष्ठ की भूमिका प्रमोद उप्रेती ने पात्र की निभाई । जग्गू बिष्ट, जस्सू धानिक और हरीश चुफाल ने राजाओं की भूमिका में शानदार अभिनय कर बेटियों के अभिनय कर दर्शकों को हंसा कर लोट पोट कर दिया । रामलीला को देखने के लिये दूर दूर से दर्शक आ रहे हैं ।

इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बलवन्त सिंह, कमलेश प॔त, पीयूष पंत, महेश पंत,मनीष पंत विशाल पंत, दीप बिष्ट,देवेन्द्र शाह, मंयक पंत, जीवन धानिक, पंकज पंत,राजेश कार्की, मनोज कार्की, राजेश पंत, देवेन्द्र शाह, गौरव उप्रेती, सतीश पंत ,राजेश रावत, ललित बाफिला, पीयूष बाफिला, बुद्धिबल्लभ पाठक ,कुलदीप बोहरा,कपिल पान्डेय,कमल जोशी, दलाल सिह डोबाल, चन्दन भैसोड़ा, अनिल गोयल आदि मौजूद थे ।

Share This News