गंगोलीहाट में रजनीश मोहन, सिविल जज जू०डि० की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया,

एनएचएल नेटवर्क सवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ के निर्देशानुसार आज दिनांक 14.12.2024 को जिला पिथौरागढ़ के बाह्य न्यायालय सिविल जज जू०डि० गंगोलीहाट में रजनीश मोहन, सिविल जज जू०डि० गंगोलीहाट की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विद्वान अधिवक्ता विजय पंत राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ संख्या 5 के सदस्य रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में 02 आपराधिक वाद, 01 पारिवारिक वाद, 01 प्रकीर्ण वाद, 09 मोटर यान अधिनियम के वाद सहित कुल 13 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया, जिसमें कुल धनराशि रू 7,000/- वसूल की गई। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीकृत बैंको के प्री-लिटीगेशन के 36 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया, जिसमें कुल धनराशि रु 40,55,000/- बैंक द्वारा वसूल की गई। इस अवसर पर विद्वान अधिवक्तागण जे०एस० मेहरा, जे०एस० देउपा, विजय पंत, मनोज सिंह रावल, सुनील कुमार बोहरा एवं न्यायालय के कर्मचारीगण संजय कुमार पाठक, पेशकार, विशाल जोशी, वैयक्तिक सहायक, राजेन्द्र सिंह ऐर, वरिष्ठ सहायक, गौरव कुमार अर्दली व बैंक कर्मचारीगण तथा पुलिस कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

