चौकोडी में बैडमिंटन खिलाड़ी पूरब कार्की का भव्य स्वागत,

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग।चौकोडी राष्ट्रीय सब जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप महाराष्ट्र ठाणे में आयोजित हुई थी। जिसमें अंडर 11 वर्ग में पांखू के पूरब कार्की ने रजत पदक हासिल कर उत्तराखंड और पिथौरागढ़ जिले और बेरीनाग का नाम रोशन किया। शुक्रवार को पूरब का बैडमिंटन एकेडमी चौकोड़ी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शमशेर सत्याल ने कहा पूरब कार्की ने पूरे उत्तराखंड में रोशन किया है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता धीरज बिष्ट ने शाल ओड़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी की प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट ने कहा पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करना आवश्यक है। पूरब के पिता प्रवीण कार्की राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं। इस मौके पर पूरब कार्की को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शमशेर सत्याल, धीरज बिष्ट, सीएस कार्की, दीपबाला बिष्ट, हरीश चुफाल, गोल्डी खड़ायत, बबीता महरा, हीरा सिंह गैड़ा, भगवत जोशी, प्रवीण कार्की, सुनील मिश्रा, तरुण महरा, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालक हरीश चुफाल ने किया।

