FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगणाई गंगोली

विवेकानंद विद्या मंदिर  का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

गणाई गंगोली,बनकोट।श्रीमती जमुना बनकोटी सरस्वती / विवेकानंद विद्या मंदिर  के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक  फकीर राम टम्टा उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया,छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और इस दौरान छात्र छात्राओं को परीक्षाफल वितरित किए और विधायक  द्वारा विभिन्न कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

इस दौरान विधायक  द्वारा आगे भी विद्यालय परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रधानाचार्य  भूपेंद्र आर्या द्वारा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों,क्रियाकलापों से अवगत कराया ,कार्यक्रम का संचालन अभिनेष बनकोटी  ने किया ।

इस मौके पर भूपेश बनकोटी,रघुवीर बनकोटी,रविन्द्र बनकोटी,दीपक कुमार  विधायक प्रतिनिधि, जेपी चन्याल ,उमेद सिंह बनकोटी , आनंद बनकोटी ,चन्दन मेहता ,सहित तमाम अभिभावक, जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Share This News