महाविद्यालय में “स्मार्ट टीचिंग एंड सक्सेजफुल सिटीजन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संम्पनन।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में आई. क्यू. ए. सी. एवं बी.एड. विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “स्मार्ट टीचिंग एंड सक्सेजफुल सिटीजन ” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय रहे। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षण विधियों को अधिक प्रभावी, और नवाचारयुक्त बनाकर स्मार्ट शिक्षक एव सफल नागरिक तैयार करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत में आई.क्यू.ए.सी समन्वयक डॉ. ललित सिंह ने मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पांडेय का स्वागत किया। कार्यशाला में प्रोफेसर पांडेय ने अपने उद्बोधन में “एक सफल जीवन के आवश्यक बिंदुओं को रेखांकित करते हुए छात्राध्यापकों/छात्राध्यापिकाओं तथा समस्त प्रतिभागियों के समक्ष सफलता की वास्तविक परिभाषा और उसकी प्राप्ति की प्रक्रिया को बड़े ही सहज एवं प्रेरणादायक रूप में प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “सफलता का अर्थ केवल लक्ष्य की प्राप्ति नहीं, बल्कि निरंतर विकास और श्रेष्ठता की दिशा में बढ़ना है।” उन्होंने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए सफलता और असफलता को एक-दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने कई प्रेरणास्पद उद्धरण जैसे “सक्सेज इज ए जर्नी, नॉट डेस्टिनेशन”, द सीक्रेट ऑफ सक्सेज लाइ इन लर्निंग फ्रॉम फेलियोर” आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया।
प्रोफेसर पांडेय ने विद्यार्थियों को स्मार्ट टीचिंग के अंतर्गत टाइम क्वाड्रेंट, समय प्रबंधन, आत्म-नियंत्रण और लक्ष्य निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को अपनाने के लिए सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। बी.एड. विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने मुख्य वक्ता समेत समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक उर्जा का संचार करते हैं।इस कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. रश्मि पंत, मीनाक्षी टम्टा, कंचन रौतेला मनोज परिहार सहित बी.एड. विभाग के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।


