भाजपा मंडल अध्यक्ष पंत का स्वागत।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गणाईगंगोली । भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत के पहली बार कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष पंत ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार भी जताया।

स्वागत करने वालों में विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, ब्लॉक प्रशासक अर्चना गंगोला, राजेंद्र उपाध्याय, गोकुल गंगोला, मंजू डसीला, विधायक प्रतिनिधि दीपक महरा, हीरा सिंह बोरा आदि मौजूद रहे।

