महाकाली मंदिर मैं होने जा रहे शिव महापुराण की तैयारियों मैं प्रसिद्ध मुक्तेश्वर महादेव की गुफा की सफाई की।

एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट श्री महाकाली मंदिर मैं होने जा रहे शिव महापुराण की तैयारियों मैं प्रसिद्ध मुक्तेश्वर महादेव की गुफा की सफाई आज जंगम बाबा आश्रम विद्यालय समिति गंगोलीहाट ,द्वारा की गई जिसका नेतृत्व संस्था के कोषाध्यक्ष धरम सिंह व एनसीसी के ए एन ओ अनिल बिष्ट द्वारा किया गया। संस्था द्वारा मास्क भी वितरित किए गए । ज्ञात हो कि श्री मुक्तेश्वर महादेव महाकाली के क्रोध की ज्वाला शांत करने वाले तथा संसार के कष्टों से भक्तों को मुक्ति दिलवाने वाले महादेव के रूप मैं प्रसिद्ध है ।

बताते हैं कि आदिकाल से ही महाकाली मंदिर के साथ ही मुक्तेश्वर महादेव की भी पूजा की जाती है तथा इसी स्थान पर भगवान शिव जागृत अवस्था मैं विराजमान है , भगवान शिव माता का क्रोध शांत करने के लिए स्वयं यहां पर लेट गए ओर माता का पैर भगवान की छाती पर पड़ने से शर्मिंदगी में मां ने अपनी जीभ निकाल ली। संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र रावल द्वारा बताया गया है कि इस गुफा मैं उपनयन संस्कार करने का तथा पार्थिव पूजा करने का फल सबसे अधिक है । वर्तमान मैं यहां पानी की बहुत कमी है, अभी एक धर्मशाला का निर्माण प्रगति पर है विद्युत लाइन भी लगाई जा चुकी है।इसके बाद पेय जल व्यवस्था की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके ।

