विधायक फकीर राम टम्टा ने चिटगल जिला पंचायत सीट पर अधिकृत प्रत्याशी सुनीता देवी के लिए प्रचार किया।

एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट। विधायक फकीर राम टम्टा ने चिटगल जिला पंचायत सीट का दौरा कर पार्टी अधिकृत प्रत्याशी सुनीता देवी के लिए उनके चुनाव निशान केटली पर मुहर लगा कर उनको विजय बनाने की अपील की, उल्लेखनीय है कि इस सीट पर एक मात्र पार्टी अधिकृत प्रत्याशी भाजपा से सुनीता देवी हैं, पिछले दिनों भी विधायक फकीर राम टम्टा ने इस क्षेत्र का दौरा किया गया और जनता से पार्टी अधिकृत प्रत्याशी सुनीता देवी को मजबूत करने की अपील की गई। भ्रमण में विधायक फकीर राम टम्टा के साथ कई स्थानीय लोग जुड़ते गए ओर संख्या बढ़ते गई, इस भ्रमण में पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रमेश बोरा, पूर्व नगर मंडल महामंत्री एवम् वर्तमान में फुटशिल से प्रधान पद के उम्मीदवार हरीश चंद्र दुर्गापाल, शक्ति केंद्र संयोजक नीरज पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता, श्यामाचरण उप्रेती महेश जोशी, नगर मंडल महामंत्री पंकज कोठारी एवम् राकेश पाठक, युवा नेता नीरज , दयाल कुमार, चुनाव संयोजक चिटगल सीट गोविंद महरा, पूर्व प्रधान पोखरी धीरज जोशी, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवम् बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। ज्ञात रहे कि इस सीट में 24 ग्राम पंचायत आती हैं ओर चौबीस बूथ पड़ते हैं

