FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंडगंगोलीहाट

कालिका मंदिर में चल रहे ग्यारह दिवसीय महाशिव पुराण ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस की कथा सुनने भीड लगी रही।

 

एनएचएल नेटवर्क।

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट स्थित विश्व प्रसिद्ध मां श्री हाट कालिका मंदिर में चल रहे ग्यारह दिवसीय महाशिव पुराण ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस की कथा में भागवत व्यास आचार्य किशोर चंद्र जोशी द्वारा देवर्षि नारद के मन में उत्पन्न मोह , उसके कारण उनका वानर मुख होना, बाद में भगवान विष्णु को श्राप देकर स्वयं प्रायश्चित करने जाना,सती खण्ड, रुद्र संहिता सहित श्रृष्टि की उत्पत्ति क्यों,क्या,कैसे?

विषय पर विशिष्ट सारगर्भित कथानक प्रस्तुत किए, कुबेर के पूर्व जन्म के फेल के अनुसार दीपदान की महिमा का वर्णन एवं दीपदान से कुबेर पद की प्राप्ति सती चरित्र, दक्ष यज्ञ विध्वंस ब्रह्मा की मानस पुत्री संध्या की उत्पत्ति की कथा से दर्शकों को लगातार भावविभोर करते रहे। आचार्य किशोर चंद्र जोशी का यह एक सो सातवां ज्ञान यज्ञ है।

कथा के उपरान्त कन्या पूजन ब्रह्म भोज के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाना है। यज्ञ समिति ने सभी श्रृद्धालुओं से दैनिक रूप से नियमित कथा श्रवण कर भंडारे में शामिल होने की अपील की है।

Share This News