GeneralNewsउत्तर प्रदेश

सरकार की योजनाओं का गांवों में बखान कर रहे हैं भाजपाई

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-

🔷अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों के निराकरण का दिया जा रहा है निर्देश
आलापुर ,अम्बेडकरनगर। आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में ग्राम स्वराज योजना के तहत चैपाल कार्यक्रम जारी है।अभियान के अन्तर्गत रामनगर मण्डल के बाभनपुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल की अध्यक्षता तथा त्रिवेंद्रम जायसवाल के संचालन में सम्पन्न हुआ।
संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अनीता कमल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों, असहायो,ं किसानों, नौजवानों के लिए समर्पित है। ‘‘सबका साथ सबका विकास‘‘के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। आनंन जायसवाल नें जनहित की योजनाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और स्थानीय स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना , आजीविका मिशन , स्वच्छता अभियान , शौचालय , पहचान योजना , राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत आयुष्मान योजना , उज्ज्वला योजना , पेंशन योजना , प्रधानमंत्री मुद्रा योजना , सौभाग्य योजना की समीक्षा की और इनके बारे में उपस्थित ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी। विधायक नें अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को अवश्य मिले इसके लिए वे स्वयं गावों में जाकर निरीक्षण करेंगी। राशन कार्ड,विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन , दिव्यांग पेंशन से सम्बंधित जो भी समस्याएं आ रही हैं उन्हें जल्द से जल्द दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार, सचिव बृजेश वर्मा प्रधान मंतराम यादव के अलावा विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष अभिषेक निषाद अश्विनी तिवारी योगेश मिश्रा आयुष त्रिपाठी रिजवान खान राजेश्वर पाठक अलगूराम मद्धेशिया शिव गोविन्द जितेन्द्र मौर्य राजितराम मौर्य पवन द्विवेदी अरविंद तिवारी दिनेश तिवारी सभाजीत पाल सुग्रीव कन्नौजिया घरभरन चैहान रूद्र प्रताप सिंह सेवाराम वर्मा रामजी यादव विनायक त्रिपाठी अभिषेक त्रिपाठी अनिल सिंह मुकुल विश्वकर्मा डॉ० धीरेन्द्र त्रिपाठी अजय प्रजापति लालजी निषाद वेद प्रकाश तिवारी संजय तिवारी रामकरन निषाद रामप्रकाश निषाद प्रवीण सिंह अनुज यादव राकेश कुमार राजेश चैहान नीरज सोनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जलालपुर संवादसूत्र- क्षेत्र के छाछू मोहल्ला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर गंजा जलालपुर में सभासद संतोष सोनी एवं सुरेश गुप्त के संयोजन में एक विशाल चैपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अकबरपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्त ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जनता को बता कर उनका लाभ उठाने के लिए कहा गया। इस चैपाल में जनता के मुख्य समस्या काशीराम आवास योजना के तहत काशीराम आवास वितरण में लेटा लतीफे एवं राशन कार्ड की धांधली और पेंशन योजना की समस्या रही। इस चैपाल में खंड विकास अधिकारी राजस्व विभाग एवं बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे और साथ में भाजपा के कृष्ण गोपाल कसौधन, चंद्रिका प्रसाद, संदीप अग्रहरी, कुलदीप वर्मा, नगर अध्यक्ष अनुभव पटेल, दिनेश चैधरी, संजीव मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

Share This News